चचाई को पछाड़ बहुती बना मध्यप्रदेश का सबसे ऊंचा जलप्रपात
रीवा। रीवा जिले के सेमरिया तहसील का चचाई जलप्रपात अब तक प्रदेश का सबसे ऊंचे जलप्रपात के तौर पर जाना जाता रहा है, परंतु अब चचाई की जगह रीवा जिले के ही नईगढ़ी तहसील के बहुती जलप्रपात ने ले ली है।
Wikipedia के अनुसार बहुती जलप्रपात की ऊंचाई 142 मीटर (466 फिट) है जबकि सबसे ऊंचे जलप्रपात के नाम से ताजपोषित रहे चचाई जलप्रपात की ऊंचाई 130 मीटर (430 फिट) है। वहीं चचाई के ही समीप सिरमौर तहसील के क्योंटी जलप्रपात की भी ऊंचाई 130 मीटर (430 फिट) बताई जा रही है।
रीवा जिले के ये तीनो जलप्रपात ही प्रदेश के सबसे ऊंचे जलप्रपातों की लिस्ट में टांप पर है। वहीं देश भर के सबसे ऊंचे जलप्रपातों की लिस्ट में बहुती 23वें, चचाई 25वें एवं क्योंटी 26वें नंबर पर आते है। विकीपीडिया के अनुसार कर्नाटक राज्य के सिमोघा जिला का कुंचीकल जलप्रपात 455 मीटर (1,493 फिट) की ऊंचाई के साथ प्रथम स्थान पर है।
देखरेख एवं व्यवस्था का आभाव
छोटे-बड़े जलप्रपातों को मिलाकर अकेले रीवा जिले में ही लगभग 8 जलप्रपात हैं। इसी कारण रीवा को जलप्रपातों की धरती भी कहा जाता है। आए दिन ऐसे स्थानों पर लोगों की भीड़ भी बढ़ती जा रही है परंतु शासन, प्रशासन की लाचारी के चलते सभी पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा एवं व्यवस्था का आभाव देखा जा रहा है।
रीवा जिले के बेहद खूबसूरत पुरवा, चचाई एवं क्योंटी मुख्य पर्यटन स्थल है। लोग अब नईगढ़ी के बहुती जलप्रपात की ओर भी रूख करने लगे हैं। इन सभी पर्यटन स्थलों को संरक्षित करने एवं सुरक्षा की दिशा में जनप्रतिनिधियों एवं पर्यटन विभाग के अधिकारियों को पुख्ता इंतजाम करने की आवश्यकता है।

sir bharat ka aur vishv ka sabse uncha jalprapat koun sa hai https://www.gkshorttricksinhindi.in/
ReplyDeleteHamen aapse answer Pakar Khushi Hui aapka bahut bahut dhanyvad
ReplyDelete