भारतीय राजनीति व कूटनीति के साथ महान कवि थे अटल बिहरी कोयलांचल में सर्वदलीय शोकसभा का आयोजन
भारतीय राजनीति व कूटनीति के साथ महान कवि थे अटल बिहरी
कोयलांचल में सर्वदलीय शोकसभा का आयोजन
अनूपपुर / बिजुरी /
कोयलांचल
नगरी बिजुरी स्टेशन चौक में पूर्व
प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी
वाजपेयी के निधन पर सभी दलों के लोगों
ने श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने अटल
को भारतीय राजनीति व कूटनीति के साथ
महान कवि बताते हुए कहा उनके जाने से
पूरे भारत वर्ष की बड़ी क्षति हुई है।
इसकी भरपाई संभव नहीं है। भाजपा
कार्यकर्ताओं व व्यापार मंडल
पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त किया। इस दौरान
गतात्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन
रखा गया। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर स्टेशन चौक में
शोक सभा हुई। वक्ताओं ने वाजपेयी को प्रखर वक्ता बताया कहा कि उनके नेतृत्व
में देश आगे बढ़ा तथा पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन हुआ। वक्ताओं ने
उनके निधन को देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया। इस दौरान भाजपा जिला
उपाध्यक्ष लवकुश शुक्ला,दिलीप जायसवाल,मनसफ़ अली, डाक्टर अशोक देवानी,
अजय शुक्ला,मुकेश जैन,गया बोध मिश्रा,डाक्टर व्ही के राय,रिंकू शर्मा,रमाकांत सिंह ,पुरषोत्तम सिंह,विनोद अग्रवाल,संदीप अग्रवाल,जावेद अहमद,मितेश
मित्तल,सिम्पू पांडेय,सुर्य प्रकाश शुक्ला,रवि ओझा,विजय जायसवाल, सन्तोष
सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद
रहे।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com