Sapaks : सपाक्स का रीवा संभगीय सम्मेलन, सपाक्स संरक्षक हिरालाल त्रिवेदी ने कहा...
रीवा : सपाक्स, सपाक्स समाज एवं सपाक्स युवा संगठन का संभागीय सम्मेलन रीवा में प्रारंभ हुआ।
सपाक्स समाज संरक्षक पूर्व आईएएस हीरालाल त्रिवेदी जी के विशेष आथित्य में सम्मेलन का आयोजन हुआ।
रीवा के सम्भागीय सम्मेलन में सपाक्स संरक्षक हीरालाल त्रिवेदी ने कहा देश में सपाक्स वर्गों के साथ एक के बाद अन्याय होते जा रहे है। राजनीतिक दलों द्वारा हम रोज ठगे जा रहे है। अब जागने और ललकारने का वक्त आ गया है नहीं तो हम कहीं के नहीं रहेंगे।
उन्होंने कहा कि चाहे पीएम मोदी हो या सीएम शिवराज या कांग्रेस का कोई नेता , सबने हमारे साथ विश्वासघात किया है। सब समय आ गया है इन सबको सबक सिखाने का।
सम्मेलन को सपाक्स के प्रांतीय संयोजक इंजि पी एस परिहार ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश में सभी वर्गो के लोग सरकार के कामकाज से त्रस्त है। अब तीसरे विकल्प की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज ने माँ के लालों को ललकारा है तो अब उन्हें उनकी ताकत दिखाने का समय आ गया है।
सपाक्स के प्रान्तीय उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह भदौरिया ने अपने शानदार उद्बोधन में कहाँ की पदोन्नति में आरक्षण जैसे केस सपाक्स हाई कोर्ट से जीता लेकिन सरकार सपाक्स के खिलाफ जा कर एक विशेष वर्ग को फायदा पहुँचने के लिए हमारे साथ अन्याय कर रही है।
सपाक्स युवा संगठन के प्रान्तीय अध्यक्ष अभिषेक सोनी ने युवाओं के मुद्दो पर सरकार को जम कर घेरा एवं युवाओं को क्या क्या नुकसान आरक्षण और बैकलॉग से हो रहे है वो भी समझाया। युवाओं को जागरूक होने का आवाहन किया।
सपाक्स भोपाल जिला अध्यक्ष एवं रीवा संभाग समन्वयक शैलेन्द्र तिवारी ने ललकारते हुए कहा कि जो हमें माईं के लाल की चुनोउती देते है उन्हें आने वाले समय मे हम दिखा देंगे कि माईं के लाल क्या होते है।
इस मौके पर मऊगंज जनपद के उपाध्यक्ष राकेशसिंह तिवारी ने सपाक्स की सदस्यता ली क्योंकि उनकी पार्टी कांग्रेस ने एट्रोसिटी पर संसद में काला क़ानून बनाने का साथ दिया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सपाक्स संस्थापक सदस्य बी एम सोनी जी, सपाक्स प्रान्तीय उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह भदौरिया, सपाक्स युवा प्रान्तीय अध्यक्ष अभिषेक सोनी, भोपाल जिला अध्यक्ष एवं रीवा समन्वयक शैलेन्द्र तिवारी, प्रान्तीय मीडिया प्रभारी प्रवीण तिवारी एवं सपाक्स रीवा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, सपाक्स समाज अध्यक्ष विनोद पटेल, सपाक्स समाज उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, सपाक्स समाज सचिव संजय सिंह, सपाक्स युवा जिला अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल तिवारी आदि उपस्थित रहे।
superb, we are supported to mr. hiralal trivedi ji
ReplyDeleteHamko kisi Ko kuch sabak dikhana ya sikhana nhi h balki hamare samaj k sath ho rahe anyay jo ki rajneta dwara kiya ja rha h use khatam krna h.......
ReplyDelete