ब्रह्म समागम 31 मार्च को बिट्टन दशहरा मैदान में, ब्रह्म समागम में जुटेंगे एक लाख सवर्ण, तैयारियां जोरो पर
भोपाल- ब्रह्म समागम सवर्ण जनकल्याण समिति देश के आम चुनाव से पहले सवर्ण समाज को एक मंच पर संगठित करने के ब्रह्म समागम का आयोजन करने जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित धर्मेन्द्र शर्मा ने बताया कि 31 मार्च 2019 को राजधानी भोपाल के बिट्टन मार्केट दशहरा मैदान में ब्रह्म समागम का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी व्यापक रुप से तैयारिया शुरु कर दी है। ब्रह्म समागम में बीजेपी-कांग्रेस सहित सभी दल के सवर्ण नेताओं सहित मठ-मंदिरों के पुजारी, शंकराचार्यों को आमंत्रित किया जा रहा है। संगठन के पदाधिकारियों ने मध्यप्रदेश के चित्रकूट, मैहर, सतना, अमरकंटक, विदिशा, सागर, दमोह, गंज बासौदा, रीवा, पन्ना, सागर, उज्जैन, कटनी, सहित उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, प्रयागराज, में पहुंचकर पीले चावल के साथ आमंत्रण पत्रिकाएं पहुंचाना शुरु कर दिया है। पदाधिकारियों ने सवर्ण समाज के लोगों को 30 मार्च 2019 को भोपाल दशहरा मैदान में आने के लिए न्यौता दिया है ताकि समय पर कार्यक्रम शुरु किया जा सके। पदाधिकारियों को उम्मीद है कि ब्रह्म समागम में करीब 1 लाख से ज्यादा लोगों के आने की संभावनाए है।
लगाए स्टीकर-
संगठन ने कार्यक्रम के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए राजधानी भोपाल के चौराहों, गाडियों और स्टाप पर स्टीकर चस्पा किए है संगठन के प्रह्लाद शुक्ला का कहना है कि स्टीकरों के माध्यम से संगठन अपनी बात लोगो तक सहजता से पहुंचा रह है।
मांगे सुझाव
ब्रह्म समागम को सफल बनाने के लिए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित धर्मेन्द्र शर्मा ने प्रदेश पदाधिकारियों के साथ मध्यप्रदेश के सभी जिलों के दौरे प्रारंभ कर सवर्ण समाज के प्रतिनिधियों से मांग पत्र के लिए सुझाव मांगना शुरु कर दिया है। धर्मेन्द्र शर्मा का कहना है कि चुनाव से पहले संगठन सभी लोगों से सवर्ण समाज के उत्थान, के लिए सुझाव मागेंगे और चुनावे से पहले संगठन महत्वपूर्ण बिन्दुओं को राजनीतिक दलों के चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करने की मांग करेंगे। संगठन ने सभी सवर्ण समाज के प्रतिनिधियों से समागम में बडी संख्या में शामिल होने की अपील की है।
this site is really good Visit goverment job alert!
ReplyDelete