पूर्व मंत्री बिसाहूलाल सिंह से मिलने पहुंचे भाजपा नेता
अनूपपुर। प्रदीप मिश्रा - 8770089979
प्रदेश के अंदर सत्ता परिवर्तन करने में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व मंत्री बिसाहूलाल सिंह के भाजपा में शामिल होने के साथ ही जहां लगातार कांग्रेस पार्टी से कार्यकर्ता और पदाधिकारी टूटकर पूर्व मंत्री बिसाहूलाल सिंह के मार्गदर्शन में भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं तो वही भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी पूर्व मंत्री बिसाहू लाल सिंह को पूरे सम्मान के साथ लगातार उनका स्वागत करने पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा के पूर्व अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह मरावी, पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह सैकड़ों लोगों के साथ पूर्व मंत्री बिसाहूलाल सिंह के घर पहुंच कर उन्हें गुलदस्ता देते हुए उनका स्वागत किया और काफी देर तक राजनीतिक गतिविधियों पर चर्चा की। इस दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ त्रिवेदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष लाल बहादुर जायसवाल, मनोज सिंह, जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह अल्पसंख्यक मोर्चा के वरिष्ठ नेता बाबा खान अनूपपुर ग्रामीण मंडल के महामंत्री मानवेंद्र सिंह, सांसद प्रतिनिधि आशु सराफ, दीपक मिश्रा, भाजपा नेता पुष्पेंद्र जैन, दुर्गा सिंह, सचिन जायसवाल, सर्वेश पांडे, स्वप्निल पांडे, दिवाकर विश्वकर्मा, मोनू रुंगटा के अलावा सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी बिसाहूलाल सिंह से मुलाकात कर उन्हें पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया और सभी कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने होने वाले उपचुनाव में उन्हें भारी बहुमत से विजय दिलाने का भरोसा दिया सभी कार्यकर्ताओं ने बिसाहूलाल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने की बात कही भाजपा नेता नरेंद्र मरावी और गजेंद्र सिंह ने सैकड़ों लोगों के साथ पहुंचकर बिसाहूलाल सिंह का हौसला मजबूत किया।
पूर्व मंत्री बिसाहूलाल सिंह से मिलने पहुंचे भाजपा नेता
Reviewed by mponlinenews.com
on
Tuesday, June 16, 2020
Rating: 5
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com