AI से फेस रिकग्नीशन और सर्विलांस सिस्टम के जरिये संदिग्धों की पहचान करना सीखेगी MP पुलिस

Updated on 18-03-2026 11:42 AM

भोपाल। सीसीटीवी या बॉडी वॉर्न कैमरों की वीडियो फुटेज में संदिग्ध की सटीक पहचान करना हो या फिर अन्य संदिग्ध गतिविधियों की पहचान करना, एआइ आधारित फेशियल रिकग्नीशन सिस्टम व सर्विलांस सिस्टम के माध्यम से यह काम आसान हो जाएगा।

प्रदेश में पुलिस आरक्षकों के प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में एआइ के विभिन्न तरह से उपयोग के लिए ट्रेनिंग मॉड्यूल जोड़ने की तैयारी है। इसी तरह से गोली चलाने की वर्चुअल ट्रेनिंग सहित दो अन्य प्रस्ताव भी हैं।

2025 के बैच में ये नए मॉड्यूल शामिल किए जा सकते हैं

पुलिस आरक्षकों के वर्ष 2025 के बैच में ये नए मॉड्यूल शामिल किए जा सकते हैं। अभी इस बैच के चयन की प्रक्रिया चल रही है। इसी वर्ष मई तक इनकी ज्वाइनिंग कराने की तैयारी है। पुलिस मुख्यालय की प्रशिक्षण शाखा ने डीजीपी को यह प्रस्ताव भेजा है, जिसे शीघ्र ही स्वीकृति मिलने की आशा है।

चार नए विषय जोड़ने या बदलने की तैयारी

प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में जो चार नए विषय जोड़ने या बदलने की तैयारी है, उसमें मौजूदा 'कंप्यूटर अवेयरनेस और साइबर सिक्योरिटी' कोर्स में एआइ को शामिल करना, आउटडोर ट्रेनिंग में एआइ का इस्तेमाल, वर्चुअल फायरिंग सिम्युलेटर और डिजिटल सैंड माडल शामिल हैं।

दरअसल, पुलिस को आज के समय की चुनौतियों को समझने और उनसे निपटने की दृष्टि से तैयार किया जा रहा है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण नवीनतम तकनीक है। इस दृष्टि अभी प्रशिक्षण ले रहे वर्ष 2023 के बैच में भी साइबर अपराध सहित कई विषय जोड़े थे।

अब हर क्षेत्र में एआइ के बढ़ते उपयोग की दृष्टि से इसे प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में प्रमुखता से शामिल किया जा रहा है। इसकी बड़ी वजह यह भी है कि अपराधी भी अपराधों में एआइ का उपयोग कर रहे हैं।

'कंप्यूटर अवेयरनेस और साइबर सिक्योरिटी' कोर्स में शामिल

एआइ का उपयोग प्रदेश के सभी सात पुलिस प्रशिक्षण स्कूलों (पीटीएस) में दिए जा रहे प्रशिक्षण में 'कंप्यूटर अवेयरनेस और साइबर सिक्योरिटी' शामिल है। इसके अंतर्गत प्रशिक्षुओं को साइबर धोखाधड़ी के मामलों से निपटने के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है।

अब इसमें एआइ को शामिल किए जाने के बाद पुलिस आरक्षक व अन्य संवर्ग के प्रशिक्षु सर्विलांस सिस्टम (निगरानी व्यवस्था) और फेशियल रिकग्नीशन तकनीक में दक्ष हो सकेंगे। फेशियल रिकग्नीशन पुलिसिंग टूल्स वीडियो, इमेज और ऑडियो एनालिसिस के माध्यम से संदिग्धों की पहचान करने में मदद कर सकते हैं।

अभ्यास के दौरान गलतियां भी बताएगा एआइ

अभ्यास (ड्रिल) में हिस्सा लेने वाला प्रशिक्षु अपनी गलतियां खुद नहीं देख पाता। ड्रिल मास्टर ही उसे गलतियां बताता और सुधरवाता है। अभ्यास और आउटडोर ट्रेनिंग में एआइ का उपयोग शुरू होने के बाद प्रशिक्षु अपना अभ्यास खुद देख पाएंगे। जैसे एआइ उन्हें सही मुद्रा (पोस्चर) के बारे में बताएगा।

वर्चुअल फायरिंग सिम्युलेटर और डिजिटल सैंड मॉडल

अगर कभी कानून-व्यवस्था से जुड़ी कोई समस्या पैदा होती है, तो भीड़ के बीच बंदूक चलाने के प्रशिक्षण में यह बहुत ही आधुनिक कदम है। अभी, प्रशिक्षु मैदान में फायरिंग की प्रैक्टिस करते हैं। कभी-कभी यह उनके लिए सुरक्षित नहीं होता और प्रदर्शन भी आशा के अनुरूप नहीं होता।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
भोपाल, मोहन कैबिनेट की बैठक में मंगलवार को किसानों के हित से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए एमएसएमई मंत्री चैतन्य काश्यप ने बताया की…
 18 March 2026
भोपाल, लोक सेवा पदोन्नति नियम 2025 लागू करने के बाद हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई के बीच सामान्य प्रशासन विभाग ने कर्मचारियों, अधिकारियों की सीआर (गोपनीय चरित्रावली) लिखने की समय सीमा…
 18 March 2026
भोपाल, स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्ति कार्ड (प्रॉपर्टी कार्ड ) वितरित करने के मामले में मध्य प्रदेश ने देश के कई बड़े और प्रमुख राज्यों को पीछे छोड़ते…
 18 March 2026
भोपाल,मध्य प्रदेश में बुधवार से आंधी-बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो रहा है। इस वजह से प्रदेश में अगले 4 दिन तक मौसम बदला रहेगा। तेज गर्मी की बजाय कहीं…
 18 March 2026
भोपाल, भोपाल की जेके मेडिकल यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बीडी और डीएस की टीम सहित पुलिस मौके पर है। कॉलेज कैंपस के चप्पे-चप्पे की बारीकी से…
 18 March 2026
भोपाल। प्रदेश में 7500 पुलिस आरक्षकों की भर्ती के लिए चल रही शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Proficiency Test) पूरी हो गई है। कर्मचारी चयन मंडल (ESB) इसी माह इन भर्ती परीक्षाओं…
 18 March 2026
 भोपाल। वर्ष 2026 कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसमें किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए किसानों को उद्यानिकी फसलों के साथ पशुपालन के लिए प्रोत्साहित किया…
 18 March 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल के गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) की वायरोलॉजी लैब को अब भविष्य की महामारियों को रोकने के लिए पहरेदार (सेंटिनल सर्विलांस साइट) के रूप में विकसित किया जा रहा…
 18 March 2026
भोपाल। सीसीटीवी या बॉडी वॉर्न कैमरों की वीडियो फुटेज में संदिग्ध की सटीक पहचान करना हो या फिर अन्य संदिग्ध गतिविधियों की पहचान करना, एआइ आधारित फेशियल रिकग्नीशन सिस्टम व सर्विलांस…
Advt.