ट्रॉफी जीतने का आखिरी मौका
भारत 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में फाइनल तक अजेय रहने के बावजूद खिताब से चूक गया था और अब 2027 का वर्ल्ड कप विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों के लिए इस ट्रॉफी को जीतने का आखिरी मौका हो सकता है।टेस्ट क्रिकेट को लेकर कही ये बात
गांगुली ने गंभीर को टेस्ट क्रिकेट के प्रदर्शन में भी सुधार करने की सलाह दी और पिच को लेकर अपनी स्पष्ट राय रखी, ' रेड बॉल क्रिकेट में उन्हें और बेहतर होने की जरूरत है। इसके लिए उन्हें विकेट (पिच) के बारे में सोचना कम करना होगा। उन्हें अपने दिमाग से विकेट का ख्याल निकाल देना चाहिए। इंग्लैंड सीरीज को ही देख लीजिए उन्होंने विकेट के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की और नतीजे सबके सामने हैं। उन्हें घर में टर्निंग ट्रैक पर खेलने की जरूरत नहीं है अच्छी पिचें अच्छे परिणाम देंगी।'अंत में गांगुली ने गंभीर की काबिलियत पर भरोसा जताते हुए कहा कि वह एक बेहतरीन कोच हैं और उन्हें बस थोड़ा समय देने की जरूरत है। आईपीएल 2026 के बाद गंभीर का पूरा ध्यान अब टेस्ट और वनडे क्रिकेट पर केंद्रित होगा।


